शनिवार, मार्च 29, 2014

महाराष्ट्र नंबर एक है तो क्यों देखें गुजरात मॉडल: राहुल गांधी

वर्धा/गढ़चिरौली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में चुनावी रैलियों का आगाज किया। वह पहले वर्धा गए और फिर गढ़चिरौली। उन्होंने कहा कि जीडीपी में 17 फीसदी हिस्सेदारी महाराष्ट्र की है। महाराष्ट्र नंबर एक है और यहां कोई कमी नहीं है।  फिर हम गुजरात का विकास मॉडल क्यों देखें? राहुल ने दोहराया कि 'उन्होंने (भाजपा ने) 2004 और 2009 में 'इंडिया शाइनिंग' का गुब्बारा फुलाया था। अब उन्होंने हवा (गुजरात के विकास मॉडल) का गुब्बारा फुलाया है। यह भी जल्द ही फूट जाएगा।'
अगले पांच साल में राइट टू हेल्थ देने का वादा
राहुल ने कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र के वायदों की सूची भी पढ़ी। उन्होंने कहा कि करोड़ों युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। डेडिकेटेड इंडस्ट्रीटल कॉरिडोर करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगा। हमारे युवा वह वस्तुएं बना सकेंगे जो बाहर से मंगाई जाती है। हम अगले पांच साल में राइट टू हेल्थ देने जा रहे हैं।
पहला पड़ाव; वर्धा
हमने किसानों के 70 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए।
ओलावृष्टि की वजह से बरबाद फसलों के लिए केंद्र ने 800 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है।
हम जमीन अधिग्रहण बिल लाए। जमीन के बदले मार्केट रेट से चार गुना ज्यादा मुआवजा मिलेगा।
दूसरा: गढ़चिरौली
उनकी (भाजपा की ) सोच है कि एक व्यक्ति देश बदल सकता है। हमारी सोच है कि गरीब, किसान, मजदूर ही देश बदल सकते हैं।
हमारी सोच है कि हम आपको जितनी तेजी से ताकत देंगे, उसी तेजी से देश बदलेगा। उनकी सोच है एक व्यक्ति देश आगे ले जाएगा।
तीसरा पड़ाव: सतना
कुछ लोग दो-चार उद्योगपतियों के हाथों में सरकार और जनता के हाथों में सपने देना चाहते हैं। देश की शक्ति भीड़ में है नेता में नहीं। 
भाजपा को कर्नाटक, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। वहां भ्रष्टाचार पर इन लोगों के मुंह से एक शब्द नहीं निकलता। 

कोई टिप्पणी नहीं: