मंगलवार, मई 06, 2014

अनुष्का से मिलने यहां भी पहुंच गए विराट कोहली

जोधपुर। लगता है कि विराट कोहली टी 20 व‌र्ल्ड कप के दौरान अनुष्का शर्मा से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। शायद इसलिए वे यह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद तुरंत बाद भारत लौटते ही अनुष्का से मिलने के लिए जोधपुर पहुंच गए।
जोधपुर में अनुष्का की फिल्म 'एनएच10' की शूटिंग होनी है। लेकिन अनुष्का विराट के साथ वक्त बिताने के लिए एक दिन पहले ही यहां पहुंच गई। दोनों को खेजड़ाला फोर्ट में साथ-साथ देखा गया।
विराट और अनुष्का को न्यूजीलैंड की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए देखा गया था इसलिए इस बार ये दोनों कैमरे से खुद को काफी हद तक बचाते हुए नजर आ रहे थे। कुछ समय पहले विराट अनुष्का से मिलने उनके फिल्म के सेट पर श्रीलंका भी गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: