गुरुवार, अक्टूबर 24, 2013

प्रधानमंत्री ने मन्ना डे को मेलोडी का सरताज कहा

नई दिल्ली। मन्ना डे की मृत्यु पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें मेलोडी का राजा बताया। महान गायक के निधन पर अपना दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि आज संगीत जगत ने अपना सबसे प्रतिभाशाली कलाकार खो दिया है। मैं मेलोडी के सरताज के निधन से बहुत आहत हूं। अनोखी आवाज और बहुमुखी प्रतिभा के धनी मन्ना डे को रवींद्र संगीत के साथ-साथ अन्य कई प्रकार के संगीत में भी महारत हासिल थी।
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि मन्ना डे की संगीत विरासत उनके गाए गानों के रूप में हमेशा जीवित रहेगी और मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं।

कोई टिप्पणी नहीं: