सोमवार, जनवरी 21, 2013

शोहदे से परेशान किशोरी ने किया आत्मदाह

उन्नाव। शोहदों की काली करतूत ने एक और लड़की की जान ले ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के सरैया गांव में शुक्रवार रात पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ व शादी का दबाव बनाने से परेशान किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक, उसके माता-पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गांव में 15 साल की किशोरी ने घर में खुद को आग लगा ली। परिजन उसे अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक गांव के महेश का पुत्र बउवा काफी दिनों से किशोरी से छेड़छाड़ करने के साथ और शादी का दबाव बना रहा था। गत सात जनवरी को किशोरी गांव के बाहर गई तो बउवा रास्ता रोककर शादी का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने घर आकर माता-पिता से शिकायत की।
इस तरह कई बार छेड़छाड़ होने से लड़की का घर से निकलना मुश्किल हो गया था और आखिर तंग आकर किशोरी ने शुक्रवार को जान दे दी।

कोई टिप्पणी नहीं: