बुलंदशहर के ऊंचागांव कस्बे में कल सपा के विधायक गुड्डू पंडित का विचार गोष्ठी व स्वागत समारोह था। विधायक के आने से पहले कार्यक्रम में मंच पर लड़कियों ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाये और लोगों ने नोट भी बरसाए। पुलिस ने बताया आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आयोजक व ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमेठी में कांग्रेस नेता मुन्नासिंह त्रिसुंडी पर धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मुन्ना सिंह ने कल अयोध्यानगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम में प्रतिभाओं के सम्मान के साथ मनोरंजन की भी व्यवस्था थी। मुन्ना सिंह ने नृत्य आदि की अनुमति नहीं ली थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें