शुक्रवार, मार्च 28, 2014

क्या बात है! अब मिनरल वाटर से नहाती हैं कंगना रनौत

मुंबई। क्वीन फिल्म की सफलता ने कंगना रनौत के भाव बढ़ा दिए हैं। पहले उन्होंने नया घर लिया और अब मैडम मिनरल वाटर से नहाने लगी हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या नौबत आ गई कि कंगना को साधारण पानी छोड़ इतने महंगे मिनरल वॉटर से नहाना पड़ रहा है।

दरअसल, कंगना ने हाल ही में मुंबई के खार स्थित घर में शिफ्ट हुईं हैं, लेकिन नए घर में उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि कंगना अपने नए घर में पानी की परेशानी का सामना कर रहीं हैं। जिस नए घर में वे हाल ही में शिफ्ट हुईं हैं वहां उन्हें पानी सप्लाई और दूसरी सुविधाएं नहीं मिल रही है। उन्हें पानी का सर्टिफिकेशन तो मिल गया है, लेकिन सप्लाई अब तक शुरू नहीं हुआ है। नहाने के लिए भी कंगना मिनरल वॉटर का इस्तेमाल कर रही हैं।

पता नहीं और कितने दिन उन्हें महंगे पानी से नहाना पड़ेगा?

कोई टिप्पणी नहीं: