रविवार, जुलाई 11, 2010

सपने में हसीना तो माला-माल

सपने सभी देखते हैं और उन सपनों से जुड़ा होता है हमारा भविष्य। सपने संकेत करते हैं आने वाले कल पर। सामान्यतरू अधिकांश पुरुषों को सपने में महिलाएं दिखाई देती हैं। वे सपने क्या इशारा करते हैं?

स्वप्न में जवान औरत

स्वप्न में जवान औरत दिखे तो प्रसन्नता और धन मिलने का योग होता है। अगर उससे बातें करते हुए दिखे तो समाज में सम्मान प्राप्त होता है। यदि औरत मुस्कराती हुई दिखे तो संपत्ति का लाभ होता है।

सफेद वस्त्र में बुढ़ी औरत को देखना

ऐसे में लक्ष्मी की प्राप्ति के योग रहते हैं। संपत्ति में लाभ की संभावना होती है। सामाजिक सम्मान प्राप्त होता है। बुढ़ी औरत यदि हंसते हुए दिखाई दे तो संसार का संपूर्ण सुख प्राप्त होता है।

सपनें बताते हैं प्रमोशन होने वाला है

हर इंसान यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि उसके जीवन में आगे क्या होगा। सपनें एक ऐसा माध्यम है जिनके जरिए हम आसानी से भविष्य की घटनाओं के बारे में समझ सकते हैं। सपने हमें धन लाभ, विवाह, पत्नी, संतान, मृत्यु तथा प्रमोशन(उन्नति) आदि कई बातों के बारे में पूर्व में सूचित कर देते हैं। प्रमोशन(उन्नति) के बारे में बताने वाले सपनों की संक्षिप्त जानकारी नीचे दी जा रही है-

1- यदि कोई स्वप्न में सफेद घोड़े अथवा सफेद बैल के रथ पर सवारी करता है तो उसे जल्दी ही प्रमोशन मिल जाता है।

2- जो व्यक्ति स्वप्न में विष्ठा(मल) खाता है या शरीर पर लगा हुआ देखता है उसे उच्चाधिकार प्राप्त होता है।

3- स्वप्न में जो व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर दूध पीता है उसे राज्य पद मिलता है।

4- जो व्यक्ति स्वप्न में किसी नगर को सेना लेकर घेरता है उसे शीघ्र ही मंत्री पद मिलता है।

5- स्वप्न में यदि कोई गाय, बैल, पक्षी व हाथी पर चढ़कर समुद्र को पार करता है तो वह शीघ्र ही अपने क्षेत्र में राजा के समान हो जाता है।

6- जो व्यक्ति स्वप्न में कस्तूरी व चंदन अपने शरीर पर लगाता है उसकी मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है तथा मनचाही जगह स्थानांतरण हो जाता है।

7- जो व्यक्ति स्वप्न में लाल वस्त्र धारण करता है। कार्यस्थल पर उसकी प्रशंसा होती है तथा प्रमोशन भी शीघ्र ही हो जाता है।

8- स्वप्न में जो अपनी मां को आलिंगन करता है। उसे धन लाभ तथा पद वृद्धि दोने के योग होते हैं।

9- जो व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को फटे-पुराने वस्त्र में देखता है उसे व्यापार में अप्रत्याशित लाभ होता है।

10- स्वप्न में जिसे सागर की लहरों की आवाज सुनाई देती है उसके व्यापार में शीघ्र लाभ होता है।

11- जो व्यक्ति स्वप्न में स्वयं को आकाश में उड़ता हुआ देखता है उसे कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलता है।

12- स्वप्न में जिसे चमकती तलवार, छुरी अथवा शंख दिखाई देता है उसे राज्य पद की प्राप्ति होती है।

कोई टिप्पणी नहीं: