शुक्रवार, मार्च 28, 2014

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन

38 @ चित्रांगदा का GLAMबॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इनका जन्म 28 मार्च, 1976 को जोधपुर राजस्थान में हुआ था। इन्होंने अपने पढ़ाई लेडी इर्विन कॉलेज से पूरी की है। इन्होंने 2005 में फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इनकी कुछ प्रमुख फिल्में हैं: 'कल: यैस्टर्डे एंड टुमॉरो', 'सौरी भाई', 'बसरा', 'ये साली जिंदगी', 'देसी ब्वॉयज', 'जोकर' ,'इनकार' और 'आय, मी और मैं'। चित्रांगदा फिल्मों के अलावा मॉडलिंग में भी अपने जलवे दिखा चुकी हैं। वह कई फोटोशूट्स में भी नजर आ चुकी हैं। चित्रांगदा ने पहले बार शिरीष कुंन्दर की फिल्म 'जोकर' के लिए आइटम सॉन्ग किया था। चित्रांगदा ने भारतीय गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा से शादी की है। इनका एक बेटा है जिसका नाम जोरावर रंधावा है। चित्रांगदा को बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस माना जाता है। आइए, बर्थडे के मौके पर देखते हैं चित्रांगदा की ग्लैमरस तस्वीरें।

कोई टिप्पणी नहीं: