भाजपा दिल्ली में उतारेगी दिग्गज
दिल्ली की जंग जीतने के लिए भाजपा इस बार महारथियों के साथ ही नए और प्रवासी चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में है, साथ ही जातीय समीकरण पर भी खासा ध्यान है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पैनल में प्रमुख नाम सुब्रह्मण्यम स्वामी, एमजे अकबर, उदित राज, सुधांशु मित्तल, डॉ. हर्षवर्धन, महेश गिरी, नलिन कोहली, किरण बेदी, आशीष सूद, मनोज तिवारी, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश वर्मा समेत कई नाम हैं। लेकिन अभी सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
किरन बेदी को मिलेगा टिकट!
वहीं सुबह्मण्यम स्वामी पर भी विचार किया जा रहा है। यहां से भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी भी दौड़ में है। चांदनी चौक लोकसभा की बात करें तो सुधांशु मित्तल पर पार्टी विचार कर रही है।
इसके पीछे कारण यह भी है कि दो लोकसभा चुनाव में मित्तल सांसद विजय गोयल के चुनाव मैनेजमेंट का जिम्मा संभाल चुके हैं और वैश्य नेता हैं। लेकिन यहां नलिन कोहली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी दौड़ में हैं, साथ ही मांगेराम गर्ग, नंद किशोर गर्ग भी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
इस सीट से हर्षवर्धन होंगे उम्मीदवार!
वहीं पार्टी पूर्वांचल के वोटरों को लुभाने के लिए भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी पर भी विचार कर रही है। पार्टी का एक पक्ष प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन को चुनाव लड़ाने की दलील पेश कर रहा है।
पश्चिमी दिल्ली से आशीष सूद, हरदीप पुरी, जगदीश मुखी मुख्य दावेदारी पेश कर रहे हैं। हालांकि यहां से किरण बेदी और नवजोत सिंह सिद्धू के नाम की भी चर्चा है। लिहाजा यहां भी सीट फाइनल करना टेढ़ी खीर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें