राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के मंत्रियों पर सीधा हमला बोलते हुए तावड़े ने उनके पैर तोड़ने की धमकी दी है। गौरतलब है कि तावड़े महाराष्ट्र की विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। तावड़े ने इससे पहले अभिनेता संजय दत्त पर भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि संजय दत्त को जेल में रम और बीयर मुहैया कराई जाती है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से राज्य में किसी भी टोल नाकों पर टैक्स न देने का आह्वान किया था और मांगने पर जवाब देने को कहा था। राज ठाकरे के इस बयान के बाद उनके कार्यकर्ताओं ने टोल नाकों पर जमकर तोड़फोड़ की थी जिसने राज्य में अराजकता फैलाने का काम किया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें