शुक्रवार, फ़रवरी 14, 2014

मौसम ने बदला मिजाज, वेलेंटाइन डे के दिन बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में बृहस्पतिवार शाम से हो रही तेज बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बारिश का सिलसिला वैलेंटाइन डे के दिन भी जारी है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। शनिवार और रविवार को भी तापमान में बदलाव होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाएं और हिमाचल पर जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के रूप में नजर आ रहा है। रविवार को हालांकि अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी, रविवार के दिन अधिकतम तापकाम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। कुल मिलाकर फिलहाल मौसम में ठंड का असर बना रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: