सोमवार, अक्तूबर 14, 2013

फीट ऊंचाई से होगी सुरक्षा

कानपुर,: बकरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास की तैयारियां देखीं और सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा।
रविवार को एडीएम सिटी अविनाश सिंह व नगर निगम के कई अधिकारी बकरमंडी स्थित बड़ी ईदगाह पहुंचे और ईदगाह के मुतवल्ली हाजी माहे आलम जफर के साथ व्यवस्था देखी। बजरिया थानाध्यक्ष को ईदगाह के आसपास कड़ी सुरक्षा करने के निर्देश दिए। ईदगाह की सुरक्षा व्यवस्था 20 फीट ऊंचाई से की जाएगी और छतों पर भी जवान तैनात होंगे। मुतवल्ली ने बताया ईदगाह प्रबंध समिति की सुरक्षा टीम भी नमाज के दौरान तैनात रहेगी। शहर की अन्य ईदगाह व मस्जिदों में नमाज की तैयारी शुरू हो गई है।
बकरीद की आखिरी बाजार होने के कारण रविवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे हलीम चौराहा से यतीमखाना चौराहा तक सड़कें जाम हो गईं। नई सड़क, नाला रोड, बाकरगंज, जाजमऊ समेत कई स्थानों पर जानवरों की बाजार सज गई है, जबकि चांद रात मंगलवार की रात को है।
101 जानवरों की सामूहिक कुर्बानी
राबता कमेटी रूपम चौराहा के पास गरीब नवाज मस्जिद के नीचे 101 जानवरों की सामूहिक कुर्बानी देगी। कमेटी के प्रमुख मोहम्मद शाह आजम बरकाती ने बताया कि ये कुर्बानी 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगी।
बड़ी ईदगाह में नमाज 9 बजे
बड़ी ईदगाह के मुतवल्ली हाजी माहे आलम जफर ने बताया कि बुधवार को ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 9 बजे अदा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: