रविवार, अक्तूबर 13, 2013

पूर्व एयर होस्टेस से रेप के आरोप में सीए गिरफ्तार

गुड़गांव]। पॉश इलाके पालम विहार में रह रही एक पूर्व एयर होस्टेस ने एक चार्टड एकाउंटेंट पर रेप करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
27 वर्षीय महिला एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ कर अब एक कंपनी में मैनेजर है। उसने शुक्रवार देर शाम एसीपी [उद्योग विहार] अशोक बख्शी को अपनी पीड़ा बताने पहुंची थी। उसके मुताबिक अंसल प्लाजा निवासी राजीव बग्गा [45 वर्ष] शादी का झांसा देकर पांच साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह राजीव के ही फ्लैट में रह रही है। जहां राजीव भी अक्सर आता रहता था। पांच दिन पहले आरोपी ने फ्लैट बेच दिया और खरीदार पहुंचे तो उसे पता चला कि उसने दो शादियां कर रखी हैं। उसकी एक पत्नी दिल्ली में रहती है। जबकि दूसरी महिला के साथ वह अंसल प्लाजा स्थित फ्लैट में रहता है। एसीपी ने तुरंत महिला टीम बुला पीड़िता के बयान करा मामला दर्ज कराया। महिला की रात में चिकित्सा जांच कराने के बाद अलसुबह राजीव को अंसल प्लाजा स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में शाम में पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
रेप के आरोपी राजीव बग्गा ने जब इस बारे में बातचीत की गई तो उसने कहा कि 'मुझ पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। आरोप लगाने वाली महिला आयकर रिटर्न भरने के चक्कर में मेरे पास आई थी। जान पहचान होने पर उसे मैंने उसे अपना फ्लैट किराये पर दे दिया था। जिस पर वह अपना हक जताने लगी और बेचने की बात सामने आने पर झूठे आरोप लगा दिए।

कोई टिप्पणी नहीं: