मुंबई। कई दिनों से जारी तैयारी के बाद सोमवार को वह दिन भी आ गया जब गणपति बप्पा ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। गणेश चतुर्थी के मौके पर मुंबई समेत देश भर के सभी पंडालों में श्गणपति बप्पा मोरियाश् केजयघोष के साथ गणपति की मूर्ति को स्थापित कर दिया गया। इसके साथ ही दस दिनों तक चलने वाला उत्सव भी देश भर में शुरू हो गया।
पश्चिम का मुंबई हो या पूर्व में कोलकाता या फिर दक्षिण का चेन्नई हा या फिर उत्तर का अमृतसर सभी जगहों पर गणपति के लिए बनाए गए पंडालों में गणपति की मूति स्थापित कर दी गई। मुंबई में इस दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सभी जगहों पर सुरक्षा बलों को कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
दिल्ली में भी दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कई जगहों पर बने पंडालों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके अलावा कई पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें