मंगलवार, अप्रैल 26, 2016

साधु पर धारदार हथियार से हमला

tpashure mharajउज्जैन। लचर कानून व्यवस्था के चलते उज्जैन में रविवार को अज्ञात लोगों ने एक साधु पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। कुछ स्थानों पर साधुओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद साधुओं में रोष है। साधुओं ने  सड़क पर उतरकर विरोध भी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूखी माता मंदिर क्षेत्र में साधु तपस्वी गिरी पर रविवार सुबह एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तपस्वी गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस घटना के बाद साधुओं में रोष व्याप्त हो गया और वो सड़कों पर उतर आए।
आप को बता दें कि शनिवार देर रात साधुओं के एक काफिले में जा रही गाड़ियों में कुछ अज्ञात लोगों ने तोडफोड़ की थी। ये घटनाएं बल्लभनगर और प्रकाश टॉवर केबीच बताई जा रही है। साघु वासुदेवानंद जिस गाड़ी में थे उस गाड़ी की भी कांच टूट गई थी। इसके साथ साथ कुंभ मेले में बढ़ती चोरी की घटनाओं से भी साधुओं ने गहरा रोष जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं: