शनिवार, मार्च 12, 2016

काकरापार परमाणु संयंत्र में जल रिसाव, रेडियो एक्टवि एलीमेंट लीकेज नहीं

kakraparwww.visharadtimes.com
अहमदाबाद। काकरापार परमाणु ऊर्जा संयंत्र की शुक्रवार को 220 मेगावाट वाली दो इकाइयों में से जल के रिसाव होने पर उन्हे बन्द करकिया गया है। वहीं स्थिति को देखते हुए आपात स्थिति घोषित कर दी गई। खबरों के अनुसार इन इकाइयों से रेडियो एक्टवि एलीमेंट लीकेज नहीं हुआ है। इकाइयों  के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। जानकारी की अनुसार अधिकारिकयों को भारी जल के रिसाव का पता सुबह नौ बजे चला। जिसे समय रहते ठीक कर दिया गया। इकाइयों के दुरुस्त होते ही आपातकाल को हटा लिया गया। भारी जल का इस्तेमाल परमाणु रिएक्टर के कोर को ठंडा करने में किया जाता है। जिलाधिकारी राजेंद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि संयंत्र में विकिरण का कोई लीकेज नहीं हुआ है। हालात नियंत्रण में है।

कोई टिप्पणी नहीं: