शनिवार, मार्च 12, 2016

कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड, दो जवान शहीद, चार जख्मी


Leave a commentNEWS
रायपुर (छत्तीसगढ़)। कांकेर जिले शुक्रवार देर रात तक नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए। चार अन्य जख्मी होगए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरों के मुताबितनक्सली प्रभावित क्षेत्र छोटेबेठिया-पखांजुर जंगल के पाससीमा सुरक्षा बल के एक गश्ती दल और ाक्सलियों के बीच सामना हो गया। इस बीच मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल दो जवान शहीद हो गए। चार अन्य लोग घायल हो गए।
कांकेर डिप्टी एसपी जयंत वैष्णव  में मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए कहा शुक्रवार  को सीमा सुरक्षा बल पुलिस बल के साथ मिलकर जंगल क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान रात करीब ढाई बजे मुठभेड़ नकस्लियों से मुठभेड़ हो गई।
डीएसपी ने बताया कि सुरक्षा बल के बेचा गांव के घने जंगल में एक नदी के पास पहुंचते ही नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान छह जवान घायल हो गए।
डीएसपी वैष्णव के अनुसार दो घायल जवानों ने विमान से रायपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चार घायलों को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहीद हुए जवानों में विजय कुमार और राकेश नेहरा शामिल हैं। घायलों की पहचान मनोज कुमार, एस थॉमसन, जगदीश के और बप्पा डी के रूप में हुई है। शहीद हुए दोनों जवान 2011-12 में बीएसएफ में भर्ती किए थे।
आप को बता दें कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चिपकाए गए पोस्टरों के अनुसार नक्सलियों ने कथित फर्जी मुठभेड़ और इलाके में जनजातीय लोगों के आत्मसमर्पण के विरोध में शुक्रवार को बंद की घोषणा की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: