शनिवार, मार्च 29, 2014

एक लाख रु. में मेडोना का ऑटोग्राफ, इन CELEBS के दस्तखत भी महंगे

सेलेब्रिटीज के ऑटोग्राफ भी उतने ही अहम होते हैं, जितने वे खुद। इनके ऑटोग्राफ से न सिर्फ फैन्स की यादें जुड़ी होती हैं, बल्कि इसमें उस स्टार की छवि भी झलकती है। एक वेबसाइट के हवाले से जानते हैं कुछ सेलेब्रिटीज के दस्तखतों की कीमत:
 मेडोना :  
सबसे सफल रिकॉर्डिग आर्टिस्ट के रूप में द गिनीज बुक में दर्ज मेडोना का ऑटोग्राफ कीमती माना जाता है। उनके ऑटोग्राफ की कीमत वर्ष 2000 से 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। उनके दस्तखत की औसतन कीमत 1629 डॉलर (करीब एक लाख रुपए) है। मेडोना की कॉपी ऑटोग्राफ तस्वीरें भी 100-500 डॉलर की होती हैं। 
क्यूबा के पूर्व प्रधानमंत्री और कॉलमिस्ट फिदेल कास्त्रो का ऑटोग्राफ महत्वपूर्ण माना जाता है। उनके ऑटोग्राफ को पाने के लिए लोग औसतन 5700 डॉलर (करीब 3.5 लाख रुपए) देने को तैयार रहते हैं। फिदेल किसी को सामान्यत: अपना ऑटोग्राफ नहीं देते हैं। जिन लोगों के पास उनका ऑटोग्राफ है, वे इसे लाखों रुपए में भी बेचने को तैयार नहीं होते हैं।
 
नोट : 1995 में एंगोला के लोबितो स्थित लाइट हाउस को कास्त्रो के विरोधियों ने नष्ट कर दिया था, क्योंकि इसकी दीवारों पर उनकी पेंटिंग बनाई गई थी। 
 
 हैरी पॉटर फेम जेके रोलिंग के ऑटोग्राफ को भी उनके फैन बड़ी शिद्दत से अपने स्टडी रूम में लगाकर रखते हैं। उनके हस्ताक्षरों की कीमत औसतन 1875 डॉलर (करीब 1.15 लाख रुपए) है। जब उनके विश्व प्रसिद्ध उपन्यास हैरी पॉटर की 40 करोड़ से अधिक प्रतियां बिकीं तो उनका ऑटोग्राफ भी लोगों के लिए कीमती हो गया।
 
 
नोट : 30 हजार डॉलर (करीब 18 लाख रुपए) में 2009 में जे.के. रोलिंग की कुर्सी नीलाम हुई थी। रोलिंग ने ‘हैरी पॉटर’ की कहानी इसी कुर्सी पर बैठकर लिखी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: