हैप्पी बर्थडे मुनमुन सेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुन सेन आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रही हैं। इनका जन्म 28 मार्च 1948 को कोलकाता में हुआ था। इन्होंने लॉरिटो स्कूल, शिलॉन्ग से अपनी पढ़ाई पूर की है। मुनमुन बॉलीवुड के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इनकी मां सुचित्रा सेन अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। इनकी बेटियां रिमा सेन और रायमा सेन भी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में फिल्म 'अंदर बाहर' से की थी। मुनमुन की कुछ प्रमुख बॉलीवुड फिल्में इस प्रकार हैं: 'मुसाफिर', 'मुहब्बत की कसम', 'जाल', 'शीशा', 'प्यार की जीत', 'माशुका', 'वो फिर आएगी', '100 डेज', 'वक्त के बादशाह', 'जख्मी रूह', 'कुछ तो है', 'अपना देश पराए लोग', 'पत्थर के इंसान', 'बे लगाम' आदि। मुनमुन अपने जमाने में काफी ग्लैमरस अदाकरा के रूप में उभर के सामने आई थीं। मुनमुन फिल्म अदाकारा से अब नेता बन गई हैं। हाल ही में वह कोलकता के बांकुड़ा लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मदीवार बनी हैं। वह सीपीएम नेता और मौजूदा सांसद बासुदेव आचार्य के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी हैं। मुनमुन के अनुसार वह लोगों की सेवा करने चुनावी मैदान में उतरी हैं। वह स्थानीय समस्याओं को सुलाझाने की कोशिश करेंगी। आइए, बर्थडे के मौके पर देखते हैं मुनमुन सेन की कुछ खास तस्वीरें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें