शनिवार, मार्च 29, 2014

हनी सिंह ने चित्रांगदा को कहा था देवी, करना चाहते थे शादी!

 ख्वाहिशें ऐसी' और 'देसी ब्वॉयज' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह 38 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 28 मार्च 1976 को मेरठ, उत्तर प्रदेश के एक जाट परिवार में हुआ था।चित्रांगदा के भाई दिग्विजय सिंह एक गोल्फर हैं।मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली चित्रांगदा साल 2005 से बॉलीवुड से जुडी हुई हैं।
 स्मिता पाटिल से होती हैं तुलना :
 
चित्रांगदा को लोग स्वर्गीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल की परछाई के रूप में ज्यादातर जानते हैं। उनकी शक्ल स्मिता से काफी मिलती है।फिल्मकार शेखर कपूर ने जब 2003 में उन्हें 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' में देखा तो कहा था, "तुमने स्मिता पाटिल को भी मात दे दी।"
 
शादी के बाद ली फिल्मों में एंट्री :
 
 
शादी के बाद अधिकतर अभिनेत्रियां बॉलीवुड से संन्यास ले लेती हैं, लेकिन चित्रांगदा उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होनें शादी के बाद बॉलीवुड में एंट्री ली। उन्होंने साल 2001 में फेमस गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की और इसके लगभग दो साल बाद 2003 में  वे 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बड़े परदे पर नजर आईं।हालांकि, 2013 में वे अपने पति से अलग हो गई हैं।
 
कई फिल्मों में किया काम :
 
बॉलीवुड में चित्रांगदा को भले ही असली पहचान नहीं मिल सकी है, लेकिन वे अबतक करीब 10 फ़िल्में कर चुकी हैं। जिनमें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम स्टारर 'देसी ब्वॉयज' और इरफ़ान खान अभिनीत 'ये साली जिंदगी' जैसी फ़िल्में शामिल हैं। 'काल : यस्टरडे एंड टुमारो',(2005), 'सॉरी भाई'(2008), 'जोकर'(2012), और 'आई मी और मैं'(2013) उनकी कुछ फिल्मों के नाम हैं।
 
कई विवाद भी हैं इसके नाम :
 
चित्रांगदा को एक्टिंग के क्षेत्र में नाम मिला हो या न मिला हो, लेकिन विवादों में उन्होंने खूब नाम कमाया है।फ़िल्मी से लेकर अपनी निजी लाइफ तक उनके साथ कई विवाद जुड़ चुके हैं। फिर चाहे वह ट्विटर पर पूनम पांडे से तू-तू मैं-मैं हो या फिर पति से अलगाव, चित्रांगदा की पहचान एक विवादास्पद एक्ट्रेस के रूप में भी बन चुकी है।जानते हैं उनसे जुड़े कुछ विवादों के बारे में।
 
हनी सिंह ने जताई थी शादी की इच्छा :
 
चित्रांगदा सिंह एक बार फिर उस समय सबकी नजरों में आ गई थीं जब यूथ आइकॉन रैपर हनी सिंह ने उनसे शादी करने की इच्छा जता दी थी। ये बात उस समय की है जब चित्रांगदा की मैरिड लाइफ बिल्कुल अच्छी चल रही थी और हनी सिंह की भी शादी हो चुकी थी। हनी सिंह ने चित्रांगदा को उस इंटरव्यू में 'गॉडेस' कह कर बुलाया था।इंटरव्यू में हनी सिंह ने कहा था कि 'अगर वो मेरी जिंदगी में आने को तैयार हो जाएं तो मैं उन्हें रानी बना कर रखूंगा। उनके बेटे जोरावर की जिम्मेदारी भी मेरी होगी और मैं उनके पति ज्योति रंधावा से भी बात कर लूंगा। वो गॉडेस है यार...'।
यौन उत्पीड़न का खुलासा :
 
चित्रांगदा की लाइफ की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी वो है जब उन्होंने ये स्वीकार किया था कि स्ट्रगल के दिनों में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। दरअसल, चित्रांगदा ने सुधीर मिश्रा की फिल्म 'इनकार' में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया था और ये फिल्म कॉर्पोरेट ऑफिसेस में होने वाले सेक्सुअल हरासमेंट पर आधारित थी।उस समय अपने पुराने दिनों को याद करते हुए चित्रांगदा ने ये स्वीकार किया था कि वो भी इस तरह की परिस्थितियों से गुजर चुकी हैं और कुछ मौके तो ऐसे थे जब वो वाकई हालात झेलने लायक नहीं थीं।

पूनम पांडे से ट्वीट युद्ध :
 
पूनम पांडे और चित्रांगदा सिंह के बीच विवाद की शुरुआत उस समय से हुई, जब पूनम पांडे ने आईपीएल के दौरान स्ट्रिप किया था। इस बात पर चित्रांगदा ने ट्वीट कर कहा था कि वे तो कबड्डी मैचेज के लिए भी स्ट्रिप कर सकती हैं। इस बात पर पूनम ने पलटवार करते हुए कहा था कि आजकल हर कोई उनके नाम का इस्तेमाल करके पॉपुलर होना चाहता है, चित्रांगदा भी उनमें से एक हैं, जो उनके नाम से अपने ट्विटर फ़ॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं।बाद में चित्रांगदा ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा था कि यह ट्वीट उन्होंने नहीं किया था, बल्कि उनके फेक अकाउंट के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी।
पति से अलगाव :
 
साल 2013 में चित्रांगदा, अपने पति से अलग हो चुकी हैं। उन्होंने 2001 में गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी।दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। चित्रांगदा और ज्योति के बीच दूरियां उस समय आनी शुरू हुईं जब वे 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' में नजर आईं। कहते हैं कि फिल्म के डायरेक्टर और चित्रांगदा के बीच अफेयर की ख़बरों के चलते ज्योति ने उनसे अलग होने का फैसला किया।सच्चाई क्या है ये तो वही जानें, लेकिन सुना यह भी है कि जॉन अब्राहम के साथ भी उनका अफेयर रह चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं: