शुक्रवार, मार्च 21, 2014

‌दिग्गी के भाई को टिकट देने पर कांग्रेस में बवाल

विदिशा में दिग्गी पड़ते भारीदिग्विजय पर साधा निशाना, सुषमा से डील का लगाया आरोप

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को पार्टी ने सुषमा स्वराज के मुकाबले विदिशा से उतारने का निर्णय लिया है। लेकिन विदिशा के ही कांग्रेस नेता और म.प्र. यादव महासभा के अध्यक्ष जगदीश यादव का कहना है कि यह सुषमा स्वराज के साथ डील है।

वे याद दिलाते हैं कि पहले भी दिग्विजय सिंह के समर्थक राजकुमार पटेल को कांग्रेस ने टिकट दिया था और उनका फार्म ही निरस्त हो गया। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि दिग्विजय सिंह को विदिशा से चुनाव में उतारा जाएगा, लेकिन वे राज्यसभा चले गए हैं।

राजगढ़ सीट से दिग्विजय के खास समर्थक नारायणसिंह अमलाबे को ही दोबारा टिकट दिया गया है। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघौगढ़ से विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं और लक्ष्मणसिंह के पुत्र राघौगढ़ नगरपालिका के अध्यक्ष हैं।

जगदीश यादव कहते हैं, ‘यह कांग्रेस तो पूरी दिग्विजय कांग्रेस हो गई है। खुद राज्यसभा चले गए, भाई को लोकसभा का टिकट दे दिया, बेटे को विधायक बना दिया, भतीजे को नगरपालिका अध्यक्ष बना दिया। दूसरी जगहों पर भी डमी खड़े कर दिए हैं। दिग्विजय का भाजपा से पैक्ट है।’

दिग्विजय पर साधा निशाना, सुषमा से डील का लगाया आरोप

of 2
of 2

कोई टिप्पणी नहीं: