शुक्रवार, फ़रवरी 21, 2014

सरकार ने खड़े किए हाथ, कहा नहीं दे पाएगी आइपीएल को पुख्ता सुरक्षा

नई दिल्ली। भारत सरकार ने आइपीएल-7 की सुरक्षा को लेकर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए वह आइपीएल को पुख्ता सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकेगी।
गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, 'आम चुनावों के चलते आइपीएल मैचों को पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराना मुश्किल होगा।' सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने बीसीसीआइ को साफ कर दिया है कि वह आइपीएल के लिए पुख्ता सुरक्षा लोकसभा चुनावों के बाद ही मुहैया करा सकेगा। खबरों के मुताबिक राज्यों की पुलिस फोर्स के अलावा तकरीबन 1 लाख 20 हजार केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को लोकसभा चुनावों के लिए तमाम राज्यों में तैनात किया जाएगा। केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान नक्सल प्रभावित राज्यों व जम्मू-कश्मीर और पूर्वी उत्तर राज्यों में भी तैनात हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: