केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि सिमी की गतिविधियां देश की एकता और सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। इस पर अगले पांच साल तक प्रतिबंध जारी रहेगा। मंत्रालय ने हाल में एक बयान जारी सिमी पर 21 मामलों में संलिप्तता की बताई थी। इसमें मध्य प्रदेश में सिमी के छह सदस्यों के खंडवा जेल से फरार होने का मामला भी है। इसके अलावा महाराष्ट्र एटीएस पर हमला, हैदराबाद और गुजरात के दो मामले और मुंबई के आजाद मैदान में दंगों के मामले भी शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें