पिछले एक महीने से मारुति सुजुकी टीवी विज्ञापन के जरिये सलेरियो को प्रचार कर रही थी लेकिन मारुति ने इस का लूक और कीमत छिपा रखा था। मारुति सुजुकी के सीओओ मयंक पारीक के मुताबिक, सलेरियो का मतलब स्वर्गिय नदी है।
सलेरियो को देखने में आपको टोयोटा की इटियोस लिवा नजर आ सकती है, खासतौर पर इसका ग्रिल देखकर। पारीक मानते हैं कि सेलेरियो के साथ ही भारत में गियरलेस कारों का दौर शुरू हो जाएगा। वर्ष 2020 तक देश की 30 फीसद तक कारें बगैर गियर वाली होंगी। सलेरियो को तैयार करने में कंपनी को चार वर्ष से ज्यादा लगे हैं, लेकिन अब कंपनी ने इसे सबसे सामने पेश कर दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें