मंगलवार, फ़रवरी 18, 2014

तेजपाल को नहीं मिली जमानत

पणजी। यौन शोषण के मामले में हाई कोर्ट ने तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को फौरी राहत देने से इन्कार कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।
तेजपाल का कहना है कि उनके खिलाफ सियासी साजिश चल रही है, इस वजह से उन्हें राहत नहीं मिली। गौरतलब है कि गोवा पुलिस ने सोमवार को तेजपाल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में तेजपाल पर महिला पत्रकार के साथ रेप का आरोप है। फिलहाल, इस समय तेजपाल गोवा की जेल में बंद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: