शनिवार, दिसंबर 07, 2013

ओबामा ने मंडेला की पत्नी को दी फोन कर सांत्वना

वाशिंगटन। दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन पर उनकी पत्नी से अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने फोन कर मंडेला की पत्नी ग्रेसा माशेल को वैश्रि्वक रंगभेद विरोधी आंदोलन पर मंडेला की खूब तारीफ भी की। मंडेला का कल जोहंसबर्ग में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने खुद पर नेल्सन मंडेला के व्यापक प्रभाव के लिए माशेल को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंडेला का ना सिर्फ दक्षिण अफ्रीका बल्कि पूरे विश्व पर गहरा प्रभाव है। ओबामा ने मंडेला के जीवन में खुशियां लाने के लिए और मंडेल के साथ शांति की प्रतिबद्धता पर कायम रहने तथा दुनिया से प्रेम करने के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शाम को भी क्रिसमस ट्री रोशन करते हुए ओबामा ने एक बार फिर मंडेला को याद किया। उन्होंने कहा उन्होंने पूरे गरिमा और अदम्य साहस के साथ अपना जीवन जिया। हम ईश्वर के आभारी हैं कि हमें मंडेला की अच्छाइयां और उनका संघर्ष देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मंडेला का पूरा जीवन हर किसी के लिए प्रेरणास्रोत है।

कोई टिप्पणी नहीं: