सोमवार, दिसंबर 09, 2013

जिम्मेदारी निर्वहन न करने वाले छोड़ें पद : शाही

देवरिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि ग्राम इकाई के बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। भाजपा के जो पदाधिकारी अपने पद के दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं वे स्वत: पद छोड़ दें। ऐसे पदाधिकारियों को बदलने का कार्य मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष करें।
श्री शाही रविवार को महुआवारी स्थित जनता लघु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित भाजपा पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैठक में शत-प्रतिशत पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। भाषण से ज्यादा जरूरी है हम अपना कार्य करें और क्षेत्र की जमीनी हकीकत को जाने। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार चीनी मिलों के मालिकों के समक्ष घुटने टेक दी है। सरकार की गलत नीतियों से गन्ना किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लें। अध्यक्षता पथरदेवा मंडल के अध्यक्ष धु्रवनाथ पांडेय तथा संचालन बघौचघाट मंडल के पूर्व अध्यक्ष दयाशंकर शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश निषाद, डा.जितेंद्र प्रताप राव, नथुनी सिंह कुशवाहा, ब्रह्मा यादव, रामायण साहनी, बैजनाथ राय, मृत्युंजय पांडेय, रविंद्र किशोर कुंवर राय, अनिल पांडेय, गुड्डू राय, बिका शर्मा, शारदा गुप्ता, प्रमोद, सोनू राय, अवधेश तिवारी, जलाउद्दीन खां, अटल, भगवान सिंह, प्रभुनाथ शाही, रविंद्र कुशवाहा, पीएन सिंह पटेल, रविंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: