गाजियाबाद, दुष्कर्म कर बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे फेंक दिया। अस्पताल में भर्ती कराई गई पीड़िता ने पिटाई के साथ कानों के कुंडल और पैसे लूटे जाने का भी आरोप लगाया है।
मूल रूप से असम निवासी महिला सोमवार को पति के साथ हरियाणा के बल्लभगढ़ में भांजे की शादी में शामिल होने ब्रह्मापुत्र मेल से जा रही थी। हापुड़ व गाजियाबाद के बीच किसी स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पति सामान लेने उतरा था। इसी दौरान ट्रेन चल दी। पति को ढूढ़ने के लिए वह आगे गाजियाबाद स्टेशन पर उतर गई। वहां कुछ पुलिसकर्मी उसे आरपीएफ जवानों के पास ले गए, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों से महिला को दिल्ली की किसी ट्रेन में बैठाने के लिए कह दिया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो सड़क किनारे पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने महिला की आर्थिक मदद कर उसे असम के लिए रवाना कर दिया।
जीआरपी सिपाहियों ने की लूटपाट
कानपुर। मगध एक्सप्रेस की सुरक्षा के लिए तैनात जीआरपी सिपाहियों ने ही यात्रियों को रायफल के कुंदे से पीटकर लूट लिया। दो सिपाहियों के खिलाफ यात्रियों ने सेंट्रल स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों को निलंबित कर दिया गया। इस्लामपुर से दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस में मुगलसराय से अलीगढ़ तक सुरक्षा के लिए सिपाही प्रदीप मिश्रा व थान सिंह ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह जब इलाहाबाद से ट्रेन रवाना हुई तो दोनों जनरल कोच में पहुंचे और यात्रियों से जबरन रुपये छीन लिए। ट्रेन जब कानपुर पहुंची तो जीआरपी थाने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें