
को उत्तर प्रदेश के झांसी में दूसरी विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यहां रोने धोने के लिए नहीं आया हूं बल्कि आंसू पोंछने का विश्वास दिलाने आया हूं। मोदी ने कहा कि मैं बेइमानों के हाथों में देश को नहीं जाने दूंगा।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप मुझे देश का पीएम नहीं बल्कि चौकीदार बनाकर दिल्ली भेजें और मैं चौकीदार बनकर देश की रखवाली करूंगा। नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस को आप लोगों ने 60 साल दिए, मुझे 60 महीने दीजिए। मैं इन साठ महीनों में देश की तकदीर बदल दूंगा।
मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर मोदी ने उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा कि शहजादे या तो उनके नाम बताएं या देश की जनता से मांफी मांगें। इतना ही नहीं राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार व महंगाई पर वो कुछ क्यों नहीं बोलते हैं। महंगाई, महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर जनता को जवाब चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर वार करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि सिखों के मारे जाने पर उन्हें पीड़ा क्यों नहीं हुई?
मोदी ने कहा कि बिहार, यूपी के पसीने से गुजरात चमक रहा हैं। यह पसीना यहां बहा होता तो ये चमक यहां भी दिखता। नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने जहां-जहां अपना पैर रखा है, वहां-वहां के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को न तो किसान की और ना ही गरीबों की चिंता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सिर्फ पैकेज देने की घोषणा करती है। बुंदेलखंड के लिए भी पैकेज की घोषणा की गई लेकिन उत्तर प्रदेश के नेताओं ने लिए यह पैकेज दिया गया।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पैकेज की पाई-पाई इस्तेमाल की गई है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस की पैकिंग कर उन्हें रवाना करने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि बसपा, सपा व कांग्रेस की तिकड़ी ने बुंदेलखंड को तबाह किया है।
इससे पहले अपने संबोधन में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने देशभर में गरीबी पैदा की है। उन्होंने कहा कि मोदी आए तो बुंदेलखंड का विकास होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सपा व बसपा कांग्रेस के साथ हैं। राजनाथ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में आज भी सूखे की स्थिति है और यहां के लोग भूखमरी के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि किसान महंगा खाद लेने को मजबूर है। वहीं, देश में गुजरात के विकास की चर्चा है। राजनाथ सिंह व नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर कल्याण सिंह और उमा भारती भी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें