संगठनों को पाकिस्तान ने प्रतिबंधित संगठन घोषित किया है। इनमें ईस्ट तुर्कमेनिस्तान इस्लामिक मूवमेंट, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ उजबेकिस्तान और इस्लामिक जिहाद यूनियन का नाम शामिल है। पाक सरकार द्वारा सत्ता पर काबिज होने के बाद 13 संगठनों को प्रतिबंधित किया जा चुका है। पाक सरकार इससे पहले पाकिस्तान तालिबान, एक सिंधी और तीन बलूच ग्रुप के संगठनों को भी प्रतिबंधित कर चुका है।
चीन के मुताबिक यह संगठन मुस्लिम बहुल इलाके जियांजिंग प्रांत में अशांति फैलाने में सबसे आगे हैं। जानकारी के मुताबिक इन संगठनों ने करीब दस महिलाओं को आत्मघाती हमलावर के रूप में तैयार किया हुआ है। पाकिस्तान के मुताबिक इन संगठनों के कुछ सदस्यों को उत्तरी वजरीस्तिान से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा भी इस संगठनों के सदस्यों को पकड़ने के लिए तुर्की और उजबेक सरकारों की भी मदद ली जा रही है।
प्रतिबंध लगाने के साथ ही पाकिस्तान में चीनी अधिकारियों पर हमले के मद्देनजर उनकी सुरक्षा में भी इजाफा कर दिया है। माना जा रहा है इन प्रतिबंधित संगठनों के करीब पचास से साठ सदस्य पाकिस्तान में मौजूद हैं। पिछले कुछ वर्षो से जियांजिंग प्रांत में हिंसा की गतिविधियां बढ़ गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें