गुरुवार, अक्टूबर 24, 2013

पूजा बेदी ने पिता को मां के घर से निकाला मुंबई मिरर

ऐक्टर कबीर बेदी और उनकी बेटी पूजा बेदी का रिश्ता कुछ सालों से

ही ठीक नहीं चल रहा है। दोनों में काफी समय से मनमुटाव चल रहा है, लेकिन रिश्ते की खटास खुलकर अब सामने आई है। पूजा बेदी ने पिता को अपनी मां प्रतिमा बेदी का घर खाली करने को कह दिया।

सूत्रों ने बताया कि काफी समय से ही पूजा बेदी को कबीर बेदी की पार्टनर परवीन दुसंज से परेशानी हो रही थी। इसलिए पूजा ने कबीर को घर छोड़कर जाने को कहा। पूजा की मां प्रतिमा बेदी की मौत के बाद से कबीर अपनी पत्नी प्रतिमा के घर में ही रहते थे।

चर्चा है कि पूजा अपने सौतेले भाई बहनों के काफी करीब हैं, लेकिन अपनी पिता की पार्टनर से उनकी नहीं बनती है। परवीन, कबीर से उम्र में काफी छोटी हैं लेकिन दोनों काफी सालों से ही साथ रहते हैं।

कबीर को काफी हैरानी हुई जब पूजा ने उन्हें बगैर कोई वजह बताए घर खाली करने को कहा। यही नहीं पूजा ने परवीन पर आरोप लगाया कि वह एक अच्छी इंसान नहीं हैं। कबीर के करीबी ने पूजा पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ पूजा ने कहा कि उनके रिश्ते में काफी सालों से ही उतार चढ़ाव का दौर जारी है। इस घटना पर दोनों की ओर से किसी भी तरीके का कोई बयान नहीं आया है।

कोई टिप्पणी नहीं: