नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के मंगोलपुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों में शीला दीक्षित ने दिल्ली को बदल दिया है। शीला दीक्षित ने दिल्ली को हाईटेक बनाया। उन्होंने दिल्ली में 130 फ्लाईओर और ओवरब्रिज बनवाए।
दिल्ली के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद राहुल की रैली के दौरान आज यहां मौजूद रहे।
भाजपा द्वारा पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सफल रैली के आयोजन के बाद कांग्रेस ने भी अपने बड़े नेताओं की रैली का सिलसिला शुरू कर दिया है। राहुल की रैली को इसकी शुरुआत माना जा रहा है।
रैली के आयोजन में जुटे कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि मंगोलपुरी के कला मंदिर मैदान में होने वाली इस रैली में लगभग 50 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। खुद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि यह रैली जोरदार होगी। इसे सत्तापक्ष का शक्ति प्रदर्शन भी करार दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार के तमाम मंत्री इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन की मुख्य जिम्मेदारी मंगोलपुरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और सूबे के लोक निर्माण मंत्री राजकुमार चौहान ने संभाल रखी है। अन्य मंत्रियों ने भी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रखी हैं।
मंगोलपुरी के जिस इलाके में राहुल गांधी की रैली हुई उसे कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसी लिए यह कहा जा रहा है कि रैली में पार्टी के नेताओं को भीड़ जुटाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें