
एसएसपी साकेत कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को रांची पुलिस की टीम देवघर के मधुपुर स्थित एसआर डालमिया रोड निवासी राहुल कुमार लच्छीरामका उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर अपने साथ रांची के लिए चल चुकी है।
15 दिन पूर्व ही सोनू के मोबाइल से यह राशि मांगी गई थी। आरोपी ने खुद को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पीए बताया था। गोंदा थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद कॉल डिटेल के आधार पर गोंदा पुलिस ने मधुपुर पहुंचकर छापेमारी की व राहुल पकड़ा गया। उसे पकड़ने के लिए रांची से गोंदा थाना प्रभारी केके झा मधुपुर गए हैं।
एसआर डालमिया रोड का रहनेवाला राहुल लच्छीरामका की गिरफ्तारी के बाद शहर में उसके कारनामों की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। उसने हाल ही में शादी की थी। शादी के पूर्व वह हमेशा कोलकाता, दिल्ली, मुंबई आदि शहरों में कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका था। शादी के बाद वह मधुपुर में ही रह रहा था। कुछ लोगों ने राहुल के खिलाफ ठगी की शिकायत की थी लेकिन कुछ खास नहीं हुआ। इधर सोनू का कहना है कि उसने अपने मोबाइल से किसी को फोन नहीं किया है। उसे पुलिस ने किस आरोप में गिरफ्तार किया है इसकी जानकारी नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें