बुधवार, सितंबर 11, 2013

अमेरिका से वापस लौटीं सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद आज सुबह अमेरिका से यहां वापस आ गई। गौरतलब है कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए दो सितंबर को अमेरिका गई थीं। उस दिन सोनिया बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ दोपहर रवाना हो गईं। 66 वर्षीय सोनिया गांधी का 5 अगस्त, 2011 को अज्ञात बीमारी के लिए अमेरिका में ऑपरेशन हुआ था। कांग्रेस सुप्रीमो पिछले वर्ष फरवरी में और दो सितंबर को स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका गई थीं। खाद्य सुरक्षा विधेयक पर लोकसभा में मतदान के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भर्ती भी कराया गया था। पांच घंटे तक विभिन्न जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सोनिया को कफ और सिरदर्द की शिकायत थी। इनकी दवा लेने के बाद संसद में उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद वह बीच वोटिंग में ही बेटे व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के साथ संसद से चली गई थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: