मंगलवार, अक्तूबर 11, 2011

गौर से देखें किस्मत चमकने के इशारे होते हैं आपके नाखून पर


क्या आप जानते है कि आपकी किस्मत चमकने से पहले इशारा कर देती है और आपके नाखूनों पर निशानी दे जाती है? अगर आप किस्मत के इशारे समझना चाहते है  तो एक बार अपने नाखूनों को गौर से देखिए। आपको आसानी से पता चल जाएगा कि किस्मत में आपके लिए क्या अच्छा लिखा है।
ऐसे पढें नाखून पर बनें किस्मत के इशारें
- आपकी छोटी अंगुली यानी लिटिल फिंगर के नाखून पर छोटा दाग जब होने लगे तो आपको समझना चाहिए आपको धन लाभ और सफलता मिलने वाली है और आपके सोचे हुए काम पूरे होने वाले है।
- पहली अंगुली पर भी सफेद दाग होना अच्छा माना जाता है इससे ये इशारा होता है कि आपको सोचे हुए काम में फायदा मिलने वाला है।
- अंगुठे पर होने वाले सफेद दाग प्यार में मिलने वाली सफलता की और इशारा करते हैं।
- अगर आपके अंगूठे पर अस्थायी सफेद दाग है तो आपको पहले ही सावधान हो जाना चहिए क्योंकि इस इशारे का मतलब होता है वासना में अंधे होकर आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आपके हाथ की अंगुली के नाखुन की जड़ में चंद्रमा जैसा आकार बने तो आपको अचानक धन लाभ होने के भी योग बनेंगे साथ ही आपको मशीनरी से भी लाभ होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: