गुरुवार, जून 16, 2011

अली इब्न अबू तालिब

अली इब्नअबू तालिब (656 - 661) शिया मुसलमानों के पहले इमाम व सुन्नी समुदाय के चैथे खलीफा थे। इनका जन्म मक्का में हुआ था। वे मुहम्मद साहब के दामाद तथा चाचाजात भाई भी थे। उनकी पत्नी का नाम जनाबे फातिमा (पिता मुहम्मद) था। उनके दो बेटे हसन और हुसैन थे। उनके पिता का नाम इमरान अबुतालिब तथा माता का नाम जनाबे फातिमा (पिता असद) था। आपने हमेशा अपने नबी हजरत मोहम्मद साहब के कहे अनुसार जीवन बिताया । आप के खलीफा बनने के बाद बहुत सी लड़ाइयाँ हुई जिनमे जंगे जमल ,जंगे सिफ्फीन,जंगे नहरवान प्रमुख है।


कोई टिप्पणी नहीं: