मंगलवार, मार्च 15, 2016

घोड़े को पीटने’ पर भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज

Leave a commentNEWS

horse bjp protest copy
देहरादून। प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायक ने पुलिस के घोड़े इतना पीटा की उसकी एक टांग टूट गई।  मामले की गंभीरता देखते हुए भाजपा विधायक गणेश जोशी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
आप को बतादें कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को विधानसभा के बाहर भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक गणेश जोशी उत्तेजित हो गए और बेजुबान घोड़े को पीटना शुरु कर दिया जिससे घोड़े की एक पैर टूट गया।
इस संबंध में देहरादून एसएसपी सदानंद दाते ने कहा कि मैंने वीडियो फुटेज देखी है। फुटेज मेंं  दिख रहा है कि विधायक घोड़े को पीट रहे हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उत्तराखणड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी प्रशासन से घोड़े का हालचाल लिया है। उन्होंने एसएसपी से कहा कि अगर जरूरत पड़े तो वह इलाज के लिए तमिलनाडु अस्पताल की भी सहायता ले सकते हैं। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
दूसरी ओर, घोड़े का इलाज कर रहे डॉक्टर आरएस नेगी ने बताया कि घोड़े को गंभीर चोटें आई हैं। उसके पैर में कई जगह हड्डी टूट हुए हैं। हालांकि वह खतरे के बाहर है।
जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता जब देहरादून विधानसभा घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की। भाजपा विधायक गणेश जोशी पुलिस के घोड़े पर ही बरस पड़े। उन्होंने घोड़े को लाठी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान घोड़ा बुरी तरह घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा।
वहीं जब लोगों ने विधायक की इस करतूत का विरोध करना शुरु किया और विवाद बढ़ा तो उन्होंने हास्यास्पद सफाई भी पेश की। विधायक ने कहा कि घोड़े को सुबह से पानी नहीं दिया गया था। वह प्यासा था और इसलिए गिर गया। उनकी उसमें कोई गलती नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: