सोनम कपूर के बारे में कहा जाता रहा है कि वह अभी तक सिंगल हैं। लेकिन अब उनका स्टेटस बदल चुका है।
सोनम कपूर इन दिनों अफेयर में हैं। लेकिन मजे की बात यह है कि उनका यह अफेयर किसी हीरो से न होकर एक बिजनेस मैन के साथ है।
सोनम कपूर इन दिनों व्यवसायी शाहिद शाहिर बैरी के साथ डेटिंग कर रहीं हैं। वह गुपचुप तरीके से शाहिर से मिलती रहीं हैं।
लेकिन अब वह शाहिर से खुलेआम मिलने लगी हैं। शाहिर के साथ सोनम कपूर को कई बार कई रेस्टोरेंट में देखा गया है।
शाहिद बेरी उद्यमी होने के साथ मॉडल भी हैं। सोनम कपूर भी मॉडलिंग का शौक रखती हैं। संभवतः उनकी पहली मुलाकात हुई होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें