गुरुवार, फ़रवरी 27, 2014

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति की बैठक टली

नई दिल्ली। 2014 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को होने वाली कांग्रेस प्रचार समिति की पहली बैठक टाल दी गई है। अब यह बैठक तीन मार्च को होगी। यह बैठक एआइसीसी मुख्यालय में होनी थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सुशील कुमार शिंदे, एके एंटनी, अहमद पटेल और समति के अन्य सदस्य शामिल होने वाले थे। उधर, पार्टी ने सभी संसदीय क्षेत्रों में सात दिवसीय पदयात्रा कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: