गुरुवार, फ़रवरी 27, 2014

एयरटेल से फोन करना हुआ महंगा, पर आज से एअर इंडिया के टिकट सस्‍ते

मुंबई. देश के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल ने अपने कुछ प्री-पेड प्लान के लिए कॉल दरों में 33 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही एयरटेल के लाखों ग्राहकों के लिए मोबाइल फोन पर बात करना महंगा हो गया है। लेकिन, विमान यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। एयरलाइनों में किराए में कटौती को लेकर मची होड़ में एअर इंडिया भी शामिल हो गई है।
एअर इंडिया ने चुनिंदा रूट पर एडवांस टिकट खरीदने पर किराए में 30 फीसदी तक छूट देने का ऐलान किया है। ‘शॉर्ट टर्म प्रमोशन सेल बोनांजा’ नामक इस स्कीम के तहत एयरलाइन गुरुवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। यह एक मार्च तक चलेगी। इसके तहत 29 मार्च से 30 सितंबर के बीच यात्रा का टिकट बुक कराया जा सकता है। स्कीम में 115 उड़ानें शामिल की गई हैं। 
इससे पहले सोमवार को स्पाइस जेट ने किराए में 75 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। इसने बीते एक महीने में किराए में कटौती के तीसरे दौर की शुरुआत की थी। इसके बाद इंडिगो और गो-एअर के अलावा जेट ने भी किराए में कटौती का ऐलान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: