मुंबई। बिपाशा बसु का मलेशिया में 'टेम्पटेशन रिलोडेड टूर' का हिस्सा बनने का सपना तब अधूरा ही रह गया, जब उन्हें समय पर वर्क परमिट और वीजा नहीं मिल पाया। बिपाशा को शाहरुख खान के 'टेम्पटेशन रिलोडेड' का हिस्सा बनने के लिए मलेशिया पहुंचना था, लेकिन वीजा ना मिलने के कारण वे मुंबई में ही रह गई।
एक खबरी ने बताया, जैकलीन फर्नाडीज की जगह बिपाशा को इस टूर पर जाना था। यह वाकई उनका बड़प्पन था, जो वे ऐन मौके पर इस कार्यक्रम के लिए तैयार हो गई थीं। उन्होंने मलेशिया जाने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन आयोजक उनकी वीजा औपचारिकताएं वक्त रहते पूरी नहीं करवा पाए। नतीजतन बिपाशा की अर्जी खारीज हो गई और वे मलेशिया नहीं जा पाईं।'
बिपाशा के एक करीबी का कहना है, बिपाशा ने अपने दूसरे काम फटाफट पूरे कर लिए थे क्योंकि वे भी इस टूर पर जाने के लिए बेताब थीं। उन्होंने अपनी तारीखें दे दी थीं और सारे जरूरी कागजात भी। बताया जा रहा है कि आयोजकों की ओर से ही कुछ गड़बड़ हुई है। अब वे अपनी फिल्म 'हमशक्ल' के लिए मॉरीशस जाएंगी।
टूर के आयोजक मोहम्मद मोरानी ने खबर को सही बताया और कहा कि उन्हें वक्त पर वर्क परमिट नहीं मिल सका।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें