गुरुवार, जनवरी 30, 2014

ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत भारतीय महिला!

मुंबई। भले ही ऐश्वर्या राय बच्चन सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं, लेकिन मां बनने के बाद भी इस अभिनेत्री का जलवा कम नहीं हुआ है। ऐश्वर्या ने कट्रीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों को पछाड़कर वो खिताब हासिल किया, जिस पर किसी भी हीरोइन को नाज होगा।
'हॉलीवुड बज़' के सर्वे के मुताबिक ऐश्वर्या को विश्व में सबसे सुंदर भारतीय महिला का खिताब मिलने जा रहा है। उन्होंने इस सूची में अभिनेत्री कट्रीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं दुनिया के सभी देशों की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में हॉलीवुड की एंजलीना जोली सबसे अव्वल के बाद ऐश्वर्या दूसरे पायदान पर रहीं।
इस सूची में हर जाति, राष्ट्र और हर क्षेत्र की महिलाओं में से 30 को चुना गया है। ये सर्वे भिन्न क्षेत्र, उम्र और देश के आधार पर किया गया है। सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि कई भारतीय सुंदरियों ने इसमें अपनी जगह बनाई है। फ्रीडा पिंटो 11वें स्थान पर हैं,जबकि कट्रीना कैफ 22वें और प्रियंका 29वें स्थान पर है।

कोई टिप्पणी नहीं: