अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान से पहले मंगलवार को
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंबिकापुर में एक चुनावी रैली में आम
जनता के सामने वादों का पिटारा खोल दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार
को जमकर कोसा और राज्य सरकार पर कमजोर और बेबस लोगों की जमीनों को हथियाने
का आरोप भी जड़ दिया।
सोनिया गांधी ने राज्य सरकार को कोसते हुए कहा कि वह नक्सलियों से लड़ने और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने में भी नाकाम रही है। उन्होंने जनता से कांग्रेस के लिए वोट मांगे और वादा किया कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो राज्य की गरीब जनता को हर माह 35 किलो चावल सस्ती दरों पर दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने जनता से सस्ती दराें पर बिजली देने का भी वादा अपनी रैली में किया। सोनिया गांधी ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो उन लोगों की जमीनों को वापस दिया जाएगा जिनकी जमीन मौजूदा सरकार ने छीन ली हैं। साथ ही जंगलों में रहने वालों को कई रियायतें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जानवरों के हमले में मरने वालों को कांग्रेस सत्ता में आने पर मुआवजा दिलाएगी।
सोनिया ने राज्य में गरीबी के लिए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि आखिर भाजपा किस मुंह से केंद्र सरकार को कोसती है, जबकि केंद्र हजारों करोड़ रुपये यहां की गरीब जनता के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत भेजती है। वे किस मुंह से कांग्रेस पर आरोप मढ़ते हैं। इतने रुपये दिए जाने के बाद भी यहां के बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं है, बिजली की हालत आपसे छुपी नहीं है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ का विकास नहीं होने दिया। भिलाई में सोनिया ने भाजपा पर जम कर हमले करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा किस मुंह से कांग्रेस की तरफ उंगली उठाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें