रविवार, अक्तूबर 13, 2013

सौतेला पिता बनकर करता रहा बेटी से रेप

खरगोन, । अपनी दो बेटियों को पिता का प्यार नहीं दिला पाने के बाद एक महिला ने अपने पति को छोड़कर दूसरे जिस व्यक्ति को ¨जदगी का सब कुछ सौंप दिया, उसने भी ¨जदगी भर का दर्द दे दिया। इस व्यक्ति ने पहले महिला और फिर उसकी दोनों बेटियों को संरक्षण व प्यार देने का वादा कर साथ रख लिया। पर कुछ ही दिन बाद ही सौतेला पिता नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने लगा। मां को पता चलते ही वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरार है।
रिपोर्ट के अनुसार विवाद के चलते महिला ने अपने पति को छोड़ दिया था और पिछले पांच वर्षो से कुंदा नगर निवासी संजय साधौ के घर अपनी दोनों बेटियों के साथ रह रही थी। 14 वषर्षीय बच्ची ने बताया कि उसका सौतेला पिता पहले छेड़छाड़ करता रहा, फिर धमकी देकर खंडवा ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह महेश्वर होकर सनावद ले गया। शुक्रवार को इस बेटी ने अपनी मां को सब कुछ बताया।
नगर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार वर्मा ने कहा कि बालिका के नाबालिग होने के कारण मां के बयानों को भी दर्ज किया गया है।

 गुड़गांव। पॉश इलाके पालम विहार में रह रही एक पूर्व एयर होस्टेस ने एक चार्टड एकाउंटेंट पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
27 वर्षीय महिला एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ कर अब एक कंपनी में मैनेजर है। उसने शुक्रवार देर शाम एसीपी (उद्योग विहार) अशोक बख्शी को अपनी पीड़ा बताने पहुंची थी। उसके मुताबिक अंसल प्लाजा निवासी राजीव बग्गा (45 वर्ष) शादी का झांसा देकर पांच साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि वह राजीव के ही फ्लैट में रह रही है। जहां राजीव भी अक्सर रहता था। पांच दिन पहले आरोपी ने फ्लैट बेच दिया और खरीदार पहुंचे तो उसे पता चला कि उसने दो शादियां कर रखी हैं। उसकी एक पत्नी दिल्ली में रहती है। जबकि दूसरी महिला के साथ वह अंसल प्लाजा स्थित फ्लैट में रहता है। एसीपी ने तुरंत महिला टीम बुला पीड़िता के बयान करा मामला दर्ज कराया। महिला की रात में चिकित्सा जांच कराने के बाद अलसुबह राजीव को अंसल प्लाजा स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में शाम में पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
मुझे फंसाया गया
''मुझ पर लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। आरोप लगाने वाली महिला आयकर रिटर्न भरने के चक्कर में मेरे पास आई थी। जान पहचान होने पर उसे मैंने उसे अपना फ्लैट किराये पर दे दिया था। जिस पर वह अपना हक जताने लगी और बेचने की बात सामने आने पर झूठे आरोप लगा दिए।
 सत्रह वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के प्रयास में जेल गए न्यू कॉलोनी स्थित एक मंदिर के पुजारी को अदालत ने बरी कर दिया है।
पिता पर आरोप लगाने वाली नाबालिग बेटी अदालत में अपने बयान से पलट गई। उसने अदालत को बताया कि उसके पिता ने कोई अपराध नहीं किया बल्कि उसकी सहेली व उसके दोस्त ने उसे बहकाया था। दोनों ने उसे लालच दिया गया था कि अगर वह इस तरह के आरोप लगा दे तो उसे मॉडल बना दिया जाएगा और टीवी सीरियल में अभिनेत्री का रोल दिला मिल जाएगा।
उसी के बयान तथा जांच रिपोर्ट को आधार बना अदालत ने फैसला सुनाया। 53 वर्षीय पुजारी पर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बड़ी बेटी ने 26 जुलाई को छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वह दो सहेलियों और उनके परिजनों के साथ थाने पहुंची थी।
इसके बाद एसीपी ममता खरब, महिला संरक्षण अधिकारी मीना कुमारी के निर्देश पर न्यू कॉलोनी पुलिस चौकी पुलिस में मामला दर्ज किया गया था। चार घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से पुजारी भोंडसी जेल में बंद था।

कोई टिप्पणी नहीं: