सोमवार, जनवरी 14, 2013

लोहड़ी के रंग में डूबा शहर


 नोएडा। शहर में विभिन्न स्थानों पर लोहड़ी का त्योहार धूम-धाम से मनाया गया। सेक्टर-५० स्थित सामुदायिक केन्द्र में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विमल शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से लोहड़ी मनायी गई। इस अवसर पर भारी संख्या में सेक्टरवासी सहित कई लोग मौजूद रहे।
लोहड़ी के मौके पर भांगड़ा डांस के साथ सेक्टरवासियों ने भी डांस कर जमकर मस्ती की। इसके बाद बारात घर में उपस्थित लोगों को रेवड़ी ,गजक और मूगंफली आदि बांटी गई। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विमल शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट संजीव मदरा, महासचिव विकास गुप्ता, संयुक्त सचिव रेनू कोहली सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के अन्य स्थानों पर लोगों ने घरों के बाहर लकडिय़ां जलाकर उसमें रेवड़ी, पॉपकॉर्न, मूंगफ ली डालकर उत्सव को मनाया।
लोहड़ी के असवर पर रविवार को शहर की सड़कों पर ढ़ोल-नगाड़े व गाने बजाने की आवाज गूंजती रही। वहीं कुछ जगहों पर दोपहर के समय नगर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, शोभा यात्रा भी निकाली गई।
महिलाओं व पुरुषों ने सड़क पर झाडू़ लगाया। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष डिंपल आनंद ने बताया कि लोग मूंगफली, रेवड़ी, आटा, मक्खन सहित अन्य खाद्य पदार्थ आग में डाली और ईश्वर से प्रार्थना की। पंजाबियों और सिखों ने ढोल बजाकर और लोग उसकी थाप पर पंजाबी लोकधुनों के साथ डांस किया।

कोई टिप्पणी नहीं: