शुक्रवार, अक्तूबर 15, 2010

जानिए क्या है ब्लूटुथ

आजकल सभी तरह के मोबाइल फोन, कंप्यूटर वगैरह में में ब्लूटुथ का विकल्प होता है। आइए हम आपको बताते हैं कि क्या होता है ब्लूटुथ। दरअसल यह दो उपकरणों मसलन मोबाइल या कंप्यूटर के बीच बिना तार के संपर्क स्थापित करने की टेक्नॉलॉजी है। इसके तहत शॉर्ट वेबलेंथ रेडिया ट्रांसमिशन का इस्तेमाल करते हुए डाटा को एक उपकरण से दूसरे उपकरण में ट्रांसफर किया जाता है। इसके जरिए एक बार में कई उपकरणों को भी कनेक्ट किया जा सकता है। ब्लूटुथ शब्द डैनिश या स्वीडिश शब्द ब्लाटांड का अंग्रेजी रुपांतरण है। इसके लोगो में दसवीं सदी में डेनमार्क के राजा हेराल्ड के दस्तखत के इनिशियल्स भी हैं। इस टेक्नॉलॉजी का जन्म 1994 में टेलीकॉम कंपनी एरिक्सन द्वारा हुआ था।

ब्लूटुथ इन्फॉर्मेशन के लेनदेन का सुरक्षित तरीका है। ब्लूटुथ की खासियतों का विकास करने और लाइसेंस देने की जिम्मेदारी ब्लूटुथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप की है। इस ग्रुप में 13 हजार कंपनियां शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: