रविवार, मार्च 13, 2016

श्रीलंका नौसेना ने 28 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

रामेश्वरम (www.vidharadtim
es.com)। श्रीलंकाई सेना ने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने गए 28 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक गोपीनाथ ने बताया कि पुडुकोट्टई, पंबन और तूतीकोरिन से संबंध रखने वाले इन मछुआरों को कंगेसंतुरई तट से पकड़ा गया। मछुआरों की एक यांत्रिक नौका और दो देसी नौकाओं को भी श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया। द्वीप देश के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना की ओर से इस महीने यह चौथी घटना है। श्रीलंका की नौसेना ने बीच समुद्र में अलग अलग जगहों से तीन मार्च को आठ मछुआरों, छह मार्च को 29,  10 मार्च को चार अन्य मछुआरों को हिरासत में लिया था। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर श्री लंका की इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने का स्थाई हल तलाशने के ढुंडने का अनुरोधकर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: