सोमवार, फ़रवरी 24, 2014

'अंबानी दूध पी गए, वाड्रा दही', रोहतक में केजरीवाल की हुंकार

रोहतक. आम आदमी पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत रोहतक से हो गई। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निशाने पर रहा भ्रष्टाचार। रैली में उन्होंने राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी को अंबानी की गोद में खेलने वाला बताया, तो हुड्डा और चौटाला को भी नहीं बख्शा। दिल्ली में तकरीबन डेढ़ माह तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले केजरीवाल ने कहा कि बचपन में पढ़ा था- 'जहां दूध-दही का खाना, वह मेरा हरियाणा। लेकिन आज प्रदेश का दूध जहां अंबानी बंधु पी गए, जबकि दही राबर्ट वाड्रा खा गए।' उन्होंने कहा, 'दिल्ली के बाद 'आप' को हरियाणा से सबसे ज्यादा उम्मीद है। जब मैं दिल्ली में गली-गली घूम कर भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष कर रहा था, उस समय सबसे ज्यादा सहयोग हरियाणा से मिला।'
केजरीवाल ने प्रदेश के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रॉपर्टी डीलर बताया। 8,000 एकड़ जमीन 22 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से अंबानी बंधुओं को दे दी, जबकि कीमत एक करोड़ रुपए प्रति एकड़ से ज्यादा है। रिलायंस ने यही जमीन करोड़ों के भाव बेची। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाडिय़ों को तो एक करोड़ रुपए इनाम दे रही है, किसानों को मुआवजे में 10 रुपए का चेक मिलता है। यह अन्याय नहीं तो क्या है। वे खिलाडिय़ों को इनाम देने के विरोध में नहीं है, लेकिन किसानों से भद्दा मजाक नहीं सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ताऊ देवीलाल सच्चे किसान नेता थे, लेकिन चौटाला के राज में लूट खसोट व गुंडागर्दी हुई। जनता यह भूली नहीं है। हजकां का जन्म ही भ्रष्टाचार से हुआ। अब आम आदमी पार्टियों को लोकसभा व विधानसभा में आईना दिखाएगी।
'आप' सत्ता में आई तो स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू होगी
केजरीवाल ने कहा कि प्रदेश में एक क्विंटल धान उगाने में किसान का 1680 रुपए खर्च आता है, जबकि सरकार महज 1240 रुपए भाव दे रही है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 2400 रुपए प्रति एकड़ भाव देना चाहिए। जींद में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया क्योंकि किसान आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे थे। 'आपÓ सत्ता में आई तो पूरे देश में इसे लागू करेगी।
इधर, 'आप' के निशाने पर दो बड़े नेता भी
रोहतक त्न केजरीवाल के भाषण में ज्यादातर समय निशाने पर देश के बड़े नेता। राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी। हमले का जरिया बनाया उद्योगपति मुकेश अंबानी को। कहा, 'देश को मुकेश और अनिल अंबानी चला रहे हैं। अंबानी की एक जेब में मोदी हैं तो दूसरी में  राहुल। उन्होंने मोदी और राहुल के चुनाव प्रचार में हो रहे खर्च को लेकर सवाल उठाए। केजरीवाल ने कहा कि मोदी और राहुल हेलिकॉप्टर से घूम-घूम कर प्रचार करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि ये हेलिकॉप्टर किसके हैं। आप नेता ने कहा कि मोदी खुद को चायवाला बताते हैं लेकिन एक चायवाले के पास इतने हेलिकॉप्टर कहां से आए? केजरीवाल ने एक फोटो दिखाया। इसमें मोदी के पीछे एक हेलीकॉप्टर खड़ा है, जिस पर 'अडानीÓ लिखा है। उन्होंने कहा कि क्या अब भी आपको लगता है कि अगर मोदी सत्ता में आएंगे तो अंबानी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे?  उन्होंने अमीरों की दी जाने वाली सब्सिडी की भी आलोचना की। कहा, 'मैं गरीबों को सब्सिडी जरूर दूंगा।Ó उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पूर्ण बहुमत दो तो भ्रष्टाचार मिटा दूंगा।
अंबानी के स्विसबैंक अकाउंट बताए
केजरीवाल ने कहा कि अंबानी भाइयों (मुकेश व अनिल अंबानी) का ब्लैकमनी स्विस बैंक में जमा है। क्या मोदी उस पैसे को देश में लाएंगे? केजरीवाल ने कहा कि मुकेश अंबानी का स्विस बैंक अकाउंट नंबर 5090160983 और अनिल का अकाउंट नंबर 5090160984 है। सरकार इन खातों के बारे में जानकारी जुटा सकती है।
राहुल गांधी से किए तीन सवाल
  • अगर वे प्रधानमंत्री बने तो मुकेश अंबानी से चार डॉलर प्रति यूनिट गैस खरीदेंगे या आठ डॉलर?
  • मुकेश अंबानी के साथ आपके और आपकी पार्टी के क्या संबंध हैं?
  • आपके चुनाव प्रचार पर कितना खर्च हो रहा है। वो पैसा कहां से आ रहा है?
प्रदेश में दिल्ली से ज्यादा भ्रष्टाचार, रोहतक गढ़: योगेंद्र
आम आदमी पार्टी (आप) के हरियाणा प्रभारी और गुडग़ांव लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी योगेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में दिल्ली से कहीं अधिक भ्रष्टाचार है। रोहतक तो भ्रष्टाचारियों का गढ़ हो गया है और इसलिए ही भ्रष्टाचार की गंगोत्री से ही आप शंखनाद कर रही है।
उन्होंने कहा, 'पार्टी को सुझाव दिए गए कि रोहतक में रैली न करें, यहां शासन और प्रशासन अड़ंगा डालेगा, हमने तभी इरादा बना लिया कि पहली रैली यहीं करेंगे। जैसा अनुमान था, वैसा हुआ। रोड जाम करने, गाडिय़ों के शीशे तोडऩे और समर्थकों पर अंडे फेंकने का काम कराया गया। आप की रैली में गाडिय़ां भेजने को तैयार स्कूल संचालकों को परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।'
योगेंद्र ने कहा कि हालांकि पार्टी को पहले से अहसास था कि सरकार रैली को विफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाएगी, लेकिन आम आदमी अब बदलाव के रास्ते पर चल पड़ा है जिसका प्रमाण यहां देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस-इनेलो-हजकां-भाजपा भ्रष्टाचार और घिनौनी राजनीति की चौकड़ी हैं और 'आपÓ इस चौकड़ी पर चौकीदार की तरह काम करेगी।
ऐसा होगा घोषणा पत्र
  • आप सत्ता में आई तो स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करेंगे।
  • नौकरियों से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और सभी साक्षात्कार की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
  • कोई भी शराब ठेका खोलने से पहले उस गांव की महिलाओं की वोटिंग कराई जाएगी कि उनके गांव में ठेका खोला जाए या नहीं।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की ओर खास ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध होंगे और सरकारी अस्पतालों में दवाइयां और चिकित्सकों की व्यवस्था की जाएगी।
  • भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए जनलोकपाल की तर्ज पर कानून बनाएंगे।
  • महिलाओं के लिए दिल्ली की तर्ज पर वॉलंटियर फोर्स बनाई जाएगी।

जयहिंद को रोहतक से लोस प्रत्याशी बनाया
नेता नवीन जयहिंद को रोहतक लोकसभा से 'आप' का उम्मीदवार बनाया गया है। नवीन 2005 से केजरीवाल के संपर्क में रहे हैं। 33 वर्षीय जयहिंद अन्ना की 23 सदस्यीय कोर टीम में भी रहे। 16 अगस्त 2011 को जनलोकपाल आंदोलन के दौरान जब अन्ना, केजरीवाल के साथ जयहिंद भी गिरफ्तार हुए थे। जब केजरीवाल की राह अलग हुई तो नवीन उनके साथ हो लिए। 2006 में आरटीआई एक्टिविस्ट के तौर पर सक्रिय हुए नवीन ने उसी साल छात्र संगठन 'जयहिंद मोर्चा' छात्र संगठन खड़ा किया। उनके उपनाम का यही राज है।

कोई टिप्पणी नहीं: