अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी में रेल नीर प्लांट और रेलवे की बहुउद्देशीय कांप्लेक्स की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा एसबीआइ की दस शाखाओं, एफएम रेडियो व अमेठी रेलवे स्टेशन के सत्कारकक्ष का भी उद्घाटन करेंगे।
राहुल सुबह 11 बजे तिलोई विधानसभा के मोहनगंज भारतीय स्टेट बैंक की दस शाखाओं का एक ही स्थान पर शुभारंभ करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे गौरीगंज के सरायहृदयशाह में आकाशवाणी में अमेठी एफएम प्रसारण सेवा की शुरुआत करेंगे। ढाई बजे औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया पहुंचेगे। यहां वह रेल नीर प्लांट व अमेठी रेलवे स्टेशन के बाहर बनने वाले बहुउद्देशीय कांप्लेक्स का शिलान्यास करेंगे। अमेठी रेलवे स्टेशन के सत्कारकक्ष का भी उद्घाटन करेंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल हाल ही में दिवंगत हुए कुछ कांग्रेसी नेताओं के घर भी जा सकते हैं।
कुमार विश्वास भी आज अमेठी में
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और अमेठी से लोकसभा के प्रत्याशी कुमार विश्वास प्रत्यासी घोषित होने के बाद आज पहली बार अमेठी में होंगे। अमेठी दौरे पर जा रहे विश्वास ने राहुल को खुली बहस की चुनौती भी दी है। कुमार विश्वास ने कहा है कि युवराज ने अमेठी में कोई काम नहीं किया है। इसका अंदाजा यहां की सड़कें देखकर लग जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें