मंगलवार, फ़रवरी 18, 2014

इजराइल में शूट हो रही थी नताली की फिल्म, स्थानीय लोगों ने किया विरोध


हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन के एक डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म 'ए टेल ऑफ लव एंड डार्कनेस' को बीते दिनों कुछ विवाद और विरोध का सामना करना पड़ा। ये तब हुआ जब फिल्म की शूटिंग इजराइल में की जा रही थी।
 बीते सप्ताह येरूशलम के कुछ नेताओं ने शहर के डिप्टी मेयर को एक लेटर लिख कर मांग की है कि इस फिल्म की शूटिंग रोक दी जाए। नताली की ये फिल्म एमोस ओज के एक नॉवेल पर बन रही है।
 हौरतलब है कि 32 वर्षीया पोर्टमैन के पिता इजराइल के ही हैं और उनकी मां अमेरिकन हैं। नताली खुद भी अपनी इस फिल्म में एक सहायक रोल में दिखेंगी।
फेमस पॉप स्टार मैडोना ने हाल ही में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वो कभी भी अपना म्यूजिक नहीं सुनती हैं। मैडोना के मुताबिक काम के वक्त अपना म्यूजिक मुझे बहुत ही बोझिल लगता है। 52 वर्षीया मैडोना ने कहा, 'मुझे अपना म्यूजिक बिल्कुल भी पसंद नहीं। ये मुझे बहुत ही बोर लगता है। मुझे म्यूजिक से प्यार है, लेकिन खुद के गानों से नहीं।'
 
मैडोना के कई गाने हिट हो चुके हैं और वो दुनिया के बड़े म्यूजीशियन्स में शुमार हैं। उन्हें उनकी टोन्ड फिजीक के लिए भी जाना जाता है। इस बारे में मैडोना ने कहा, 'कई बार मुझे अपनी बॉडी अच्छी लगती है और कई बार नहीं भी। हालांकि, मैं अपनी बॉडी के लिए काफी मेहनत करती हूं।'
फेमस वेस्टर्न सेलिब्रिटी केली मीनाज ने अगले सप्ताह आयोजित होने वाले ब्रिट अवॉर्ड्स को लेकर अपनी प्लानिंग शेयर की है। ये 45 वर्षीया सिंगर ब्रिट अवॉर्ड्स के लिए काफी एक्साइटेड है। इस अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन 19 फरवरी को लंदन में होने जा रहा है।
 
केली ने बताया, 'पहले अपने ऑस्ट्रेलिया वाले काम के चलते मैं इस इवेंट में जाने की स्थिति में नहीं थी, लेकिन अब मैनें डेट्स सेटल कर ली हैं और अब मैं इस फंक्शन में जा रही हूं।' केली ने ये भी बताया कि ये अवॉर्ड शो उनके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।
 
गौरतलब है कि मीनाज इससे पहले तीन ब्रिट अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 2002 में उन्बें बेस्ट इंटनेशनल एल्बम फॉर फीवर बैक का अवॉर्ड मिला था।
 

कोई टिप्पणी नहीं: